पूर्णिया, मई 8 -- मीरगंज, एक संवाददाता।सरकार किसानों के हित में कई योजनाएं चला रही है, लेकिन मक्का उत्पादक किसानों को अब भी उचित मूल्य नहीं मिलने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- मौसम की मार और बाजार की चोट से बेहाल किसानकिसानों की मांग धमदाहा प्रखंड क्षेत्र के किसानों ने सरकार से गेहूं और धान की तर्ज पर मक्का का भी न्यूनतम समर्थन मूल्य तय कर पैक्स के माध्यम से खरीदारी शुरू कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि धमदाहा क्षेत्र में मक्का प्रमुख फसलों में शामिल है। किसान वर्षों से काफी लागत लगाकर मक्के की खेती कर रहे हैं। इस बार फसल की पैदावार भी अच्छी हुई है, लेकिन बाजार में उचित कीमत नहीं मिलने से किसान आर्थिक संकट में हैं।मक्का की कीमत में गिरावट गौरतलब है कि मक्का की कीमत शुरुआती दौर में ही 1800 रुपये प्रति क्व...