पूर्णिया, अप्रैल 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि मक्का और मखाना के सवाल पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। 13 से 18 अप्रैल तक गुलाबबाग में धरना होगा। इसके उपरांत बिहार में बेटियों की सुरक्षा के सवाल पर धरना का कार्यक्रम चलेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में लगातार बेटियों की सुरक्षा खतरे में हैं। हर दिन बेटी के साथ एक न एक घटना घट रही है। छपरा में बेटी के साथ नृशंस घटना, दलित की बेटी की गोली मारकर हत्या, हॉस्टल में बेटी के साथ घटना घट रही है। इसलिए बेटियों को बलि अब नहीं चढ़ने देंगे। उन्होंने कहा कि इसे लेकर 18 अप्रैल के बाद बिहार में धरना का कार्यक्रम चलेगा। सांसद पप्पू यादव अर्जुन भवन स्थित पार्टी की ओर से वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन सह सम्मान समारोह के बाद मीडिया को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा क...