बलिया, मार्च 14 -- बैरिया। स्थानीय तहसील क्षेत्र मुरली छपरा, बैरिया व रेवती ब्लॉक आंशिक के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर सरकारी आदेश के बावजूद मक्का व चीनी नहीं पहुंच सका है। हालांकि ठेकेदार द्वारा चावल और गेहूं पहुंचा दिया गया है, लेकिन कोटेदार सभी खाद्यान्न एक साथ वितरित करने चक्कर में खाद्यान्न वितरण शुरू करने निर्धारित तिथि बीत जाने के वितरण नहीं किया जा रहा है। ऐसे में कोटेदार पूरा खाद्यान्न अपने दुकान पर आने का इंतजार कर रहे हैं। उधर, कार्डधारक खाद्यान्न के लिए कोटेदारों के दुकानों का चक्कर लगा रहे हैं। इस सम्बंध में आपूर्ति निरीक्षक बैरिया इंद्रेश तिवारी ने बताया कि ठेकेदारों द्वारा मक्का और चीनी अभी तक कोटेदारों को उपलब्ध नहीं कराया गया है। प्रयास किया जा रहा है कि एक-दो दिन में पहुंच जाए ताकि वितरण शुरू हो सके।

हिंदी हिन्दुस्ता...