पूर्णिया, अप्रैल 9 -- Pappu Yadav News: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद सह कांग्रेस नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा है कि मक्का और मखाना के सवाल पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। 13 से 18 अप्रैल तक गुलाबबाग में धरना होगा। इसके उपरांत बिहार में बेटियों की सुरक्षा के सवाल पर धरना का कार्यक्रम चलेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में लगातार बेटियों की सुरक्षा खतरे में हैं। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा पर राहुल गांधी के लिए की गई टिप्पणी के लिए हमला किया है। दरअसल पूर्णिया समेत पूरा सीमांचल क्षेत्र मक्के की खेती के लिए प्रसिद्ध है। मक्का वहां कि किसानों की रीढ़ है। इलाके में मखाने की भी अच्छी खेती होती है। लेकिन ईरान-इजराइल वार और सरकार की नीतियों के कारण इन दोनों फससों की कीमत पर बुरा असर पड़ा है। मक्का से इथनॉल बनता है। इथेनॉल की खर...