अमरोहा, मार्च 12 -- अमरोहा, संवाददाता। मोटे अनाज के रूप में जिले में ज्वार, बाजरा, मक्का की खेती तो होती रही है लेकिन अब रागी, सांवा, रामदाना की खेती की तरफ भी किसानों ने रुख किया है। मिलेट्स उत्पाद की बिक्री के लिए किसानों को बाजार की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। किसानों को सस्ती दर पर कृषि विभाग बीज मुहैया कराएगा।गौरतलब है कि अप्रैल से जून माह तक मोटे अनाज की फसलों की बुआई की जाएगी। जिले में मोटे अनाज के रूप में मक्का और बाजरा पर ही जोर रहता है। इस बार जिले में बाजरा का उत्पादन 4447 मीट्रिक टन हुआ है जबकि 3624 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर बाजरे की खेती की गई। वहीं मक्का की खेती चार हजार हेक्टेयर में की गई व उत्पादन 8995 मीट्रिक टन हुआ। अब रागी, कोदों, सांवा की भी खेती की जा रही है। हालांकि इनकी खेती करने वाले किसानों की संख्या अभी कम है। उप कृ...