अलीगढ़, अप्रैल 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम नालों की सफाई का काम शुरू कर दिया है। बारिश से पहले छोटे व बड़े नालों की सफाई कराई जाएगी। बड़े नालों की सफाई मकैनिकल मशीनों व नाला गैंग से सफाई कराई जाएगी। नगर निगम ने कुछ स्थानों पर नालों की सफाई का काम शुरू भी कर दिया है। वृहद स्तर पर सफाई के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। नगर निगम क्षेत्र में छोटे-बड़े 400 नाले हैं। जिनकी सफाई नगर निगम बारिश से पहले हर साल कराता है। इस बार भी नालों की सफाई का काम शुरू हो गया है। अलीगढ़ ड्रेन, जाफरी ड्रेन, मथुरा रोड, क्वार्सी एटा चुंगी, ओजोन सिटी नालों की सफाई बड़ी मशीनों से होगी। इसके अलावा छोटे नालों की सफाई जो एक मीटर से कम चौड़े हैं उनकी सफाई नगर स्वास्थ्य विभाग व सुखमा संस कराएगी। तलीझाड़ नालों की सफाई होने से जल निकासी में राहत मिलेगी। बड़े नालों ...