भदोही, फरवरी 28 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग से मिर्जापुर जाने वाली सड़क के पश्चिमी किनारे स्थित रहवासियों को लोक निर्माण विभाग ने नोटिस जारी किया है। जिसके बाद से हड़कंप मचा हुआ है। साथ ही प्रकरण तूल पकड़ रहा है। प्रभावित लोगों ने मण्डलायुक्त से गुहार लगाई है। मंडलायुक्त को दिए गए पत्र में कहा कि उनके मकान आराजी संख्या 1317/324 तथा 323 की निजी मिल्कियत भू पर बने हैं, जो नगर पालिका परिषद गोपीगंज के अंतर्गत आता है। इन मकानों पर हाउस टैक्स तथा वाटर टैक्स जमा किया जा रहा है। साथ ही बिजली कनेक्शन भी उनके नाम से है। आरोप लगाया कि गत माह 13 जनवरी को लोक निर्माण विभाग द्वारा भेजी गई नोटिस में न तो संबंधित कानून का उल्लेख है और न ही कथित अवैध निर्माण का स्पष्ट प्लॉट नंबर, चौहद्दी तथा माप दर्शाया गया है। कहा कि सड़क का सीमांकन...