मकान से नगदी-आभूषण समेत चार लाख की चोरी
मिर्जापुर, जून 22 -- चेतगंज, हिन्दुस्तान संवाद चील्ह थाना क्षेत्र के तिलठी गांव बीती रात एक मकान में घुसे चोरों ने नगदी-आभूषण समेत चार लाख रुपये का माल पार कर दिया। घटना के समय घर में महिलाएं दूसरे कमरे के अंदर और पुरुष बाहर चारपाई पर सोए थे। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। तिलठी निवासी उषा देवी पत्नी स्व. बृजेश यादव के घर 27 अप्रैल को बेटी की शादी थी। शादी में शामिल होने उनकी बेटी अंजली देवी भी ससुराल से मायके आई थी। घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं था। रात महिलाएं घर में सोई थीं। उसी दौरान चोर मकान में घुस आए। चोरों ने अंजली देवी के बॉक्स को घर से लगभग डेढ़ सौ मीटर दूर सीवान में ले जाकर तोड़ दिया। उसमें रखे आभूषण, दो हजार रुपये नगद चुरा ले गए। चोरों ने मुख्य दरवाजे की कुंडी अंदर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.