गाज़ियाबाद, जून 28 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। घर से नगदी-जेवर चोरी करने वाले आरोपी को नंदग्राम पुलिस ने 21 वर्षीय अंकित को गिरफ्तार किया। आरोपी उसी मकान में रह रहा था, जहां चोरी की घटना हुई थी। उसके कब्जे से सोने के आभूषण बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को ऑनलाइन गेम खेलने की लत है और गेमिंग में रकम खर्च करने के लिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। हरवंश नगर निवासी राकेश कुमार ने 26 जून को नंदग्राम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर से नगदी और सोने के आभूषण चोरी हो गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...