मिर्जापुर, मई 24 -- मड़िहान। स्थानीय थाना क्षेत्र के पचोखरा गांव शुक्रवार की रात दुकान का शटर चाड़कर मकान में घुसे चोरों ने नगदी समेत लाखों रुपये का माल पार कर दिया। पीड़िता की सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर वापस लौट गई।

चोरी की घटना मड़िहान बाजार निवासी प्रतिमा देवी घर में आर्टिफिशियल ज्वेलरी व बर्तन की दुकान चलाती हैं। शुक्रवार रात चोर दुकान का शटर चाड़कर घर अंदर घुस गए। जिस कमरे में महिला अपने बच्चों के साथ सोई थी। उस कमरे की बाहर से कुंडी लगा दिए। दूसरे कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे दस हजार रुपये और आभूषण लेकर चंपत हो गए। चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का वायर काटकर डीवीआर भी उठा ले गए।

पुलिस की कार्रवाई सुबह घटना की जानकारी होने पर घरवालों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया और वाप...