किशनगंज, अप्रैल 21 -- बहादुरगंज। निज संवाददाता सोमवार को बहादुरगंज प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में पंचायत राज विभाग से जुड़े कर्मियों की जनगणना के मद्देनजर मकान सूची करण की स्वगणना संबंधी बैठक आहुत की गई। बैठक में पंचायती राज विभाग के कर्मियों और त्रिस्तरीय पंचायती राज के निर्वाचित प्रतिनिधियों को मकान सूचीकरण स्वगणना करने संबंधी आनलाइन प्रकिया के तहत स्वगणना से जुड़े कार्य को निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। बीपीआरओ के सौजन्य से निर्गत पत्र के आलोक में मकान सुचीकरण स्वगणना संबंधी बैठक में पंचायत सचिव, न्याय मित्र, तकनीकी सहायक, कार्यपालक सहायक एवं ग्राम कचहरी सचिव शामिल होकर जनगणना आनलाइन पोर्टल के माध्यम से मकान सूचीकरण स्वगणना की संपूर्ण विधि से अवगत हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...