बेगुसराय, अप्रैल 20 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित एपीएस प्लस टू स्कूल, नावकोठी के सभागार में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को लेकर चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रशिक्षुओं को एचएलओ ऐप के माध्यम से डेटा संग्रह का हैंड्सऑन प्रशिक्षण दिया गया। फील्ड ट्रेनर कुमुद रंजन, विकास कुमार, अभय कुमार एवं संदीप कुमार ने प्रतिभागियों को डेटा संग्रह और सत्यापन की प्रक्रिया विस्तार से समझाई। इस दौरान प्रशिक्षकों ने उत्तर भरने की सही विधि, एचएलओ सुपरवाइजर ऐप के जरिए पर्यवेक्षकों द्वारा डेटा सत्यापन, स्वगणना में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की भूमिका, ऐप के उपयोग में क्या करें और क्या न करें, साथ ही डेटा सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- एचएलओ एप्प से फील्ड अभ्या...