मैनपुरी, मई 23 -- बरनाहल। प्रदेश में जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण व मकानों की गणना के प्रथम चरण का कार्य शुरू हो गया। शुक्रवार को कस्बा व क्षेत्र में घर-घर जाकर फील्ड वर्क का कार्य प्रगणक ने शुरू कर दिया। जिला जनगणना प्रभारी शैलजा त्रिवेदी व चार्ज अधिकारी लेखराज भारती ने कस्बा के कैलादेवी मंदिर से जनगणना का कार्य शुरू कराया। अब प्रगणक मकान की नंबरिंग व सुविधाओं से जुड़ी जानकारी एकत्रित करेंगें। वहीं वार्ड नंबर 9 व 10 के सुपरवाइजर व प्रगणक अरुण कुमार, चंद्रशेखर द्वारा भी मकान की स्थिति व सुविधाओं की जानकारी ली। जिला जनगणना प्रभारी शैलजा त्रिवेदी ने बताया कि स्वगणना को आम जनता का समर्थन मिला है। इस अवसर पर वरिष्ठ लिपिक दीपक चौधरी, अनुज पालीवाल व गुलाम दस्तगीर मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य का शुभारंभ प्रथम दिन प्रगणक...