मधेपुरा, मई 14 -- मधेपुरा। डीएम अभिषेक रंजन ने चौसा प्रखंड के मोरसंडा पंचायत अंतर्गत धनेशपुर गांव में संचालित जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रगणकों और पर्यवेक्षकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। निर्धारित प्रपत्रों में सूचनाओं के सही और अद्यतन संकलन का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि जनगणना का कार्य राष्ट्रीय महत्व का है। इसके आधार पर विकास योजनाओं का निर्माण और संसाधनों का वितरण किया जाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मकान और परिवार का सही ढंग से सूचीकरण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर जनगणना कार्य में सहयोग करने की अपील की। यह भी पढ़ें- जनगणना की तैयारी तेज, डीसी ने बांटे आधिकारिक किट मौके पर जिलास्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल ...