बाराबंकी, जनवरी 24 -- बाराबंकी। हैदरगढ़ थाना के बेहटा गांव में एक मकान व घुंघटेर थाना के अटहरा गांव में एक दुकान में आग लग गई। इस घटना से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दोनों ही घटनाओं में लाखों की क्षति हुई है। बैट्री से लगी आग: हैदरगढ़ संवाद के अनुसार थाना क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी टिल्लू पाल दिल्ली में नौकरी करते हैं। घर में पत्नी व अन्य परिवारीजन रहते हैं। शनिवार की शाम लगभग चार बजे टिल्लू के पिता रामसागर बकरी चराने गए थे। टिल्लू की पत्नी अंजू पाल रसोइयां हैं वह विद्यालय में थीं। घर में कोई नहीं था। अचानक मकान से तेज धुआं उठने लगा। राहुल सिंह व पिंटू सिंह आदि युवाओं ने ग्रामीणों के साथ आग बुझाना शुरू किया। मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। इस घटना में कमरे में रखी अलमारी उसमें मौजूद सोने-चांदी के जेवरात, 20 हजार स...