उरई, मई 16 -- कुसमिलिया। संवाददाता डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम जैसारी कला में मकान विवाद के चलते 50 वर्षीय भानु प्रताप ने शनिवार दोपहर घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई ले गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।भानु प्रताप का छोटे भाई शेरू राजपूत से मकान को लेकर विवाद चल रहा था। दो दिन पहले भी कहासुनी हुई थी मृतक की पत्नी रामदेवी व पुत्र प्रेम नारायण, आकाश, विकास का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है। परिजन जो तहरीर देते हैं उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...