हापुड़, मार्च 9 -- थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव मोरपुर में रविवार रात चोरों ने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी को चोरी कर लिया। परिवार सो रहा था और चोर मकान को खंगालते रहे। सोमवार सुबह उठने पर चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार गांव मोरपुर निवासी विवेक तेवतिया ने बताया कि वह परिवार के साथ रहते हैं। रविवार रात को परिवार के सदस्यों के साथ खाना खाया ओर सोने चले गए थे। सोमवार की सुबह उठने पर कमरे की अलमारी खुली मिलने पर चोरी की घटना के बारे में जानकारी हुई। अलमारी से चोरों ने करीब 15 हजार रुपये की नकदी, दो सोने की चैन, तीन सोने की अंगूठी और चार जोड़ी चांदी की पायल समेत लाखों रुपये का सामान चोरी किया है।उन्होंने बताया कि चोरों ने गांव में टेकचंद के म...