मेरठ, अप्रैल 18 -- मेडिकल क्षेत्र में एक मकान से सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि घटना ऐसे समय हुई, जब घर में कोई घुसपैठ के निशान नहीं मिले। पीड़ित महिला ने घर में काम करने वाली नौकरानी पर शक जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित मीना अग्रवाल ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे तक उनके सभी सोने के जेवर और चांदी की सामग्री सुरक्षित घर में रखी थी। इसके बाद जब वह दोपहर करीब 2 बजे दोबारा सामान देखने पहुंचीं तो अलमारी से सभी जेवरात गायब मिले। अचानक हुई इस वारदात से महिला के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- नशीला पदार्थ सुंघाकर चोरी की बात पर पुलिस को संदेह पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान घर में काम करने वाली नौकरानी का आना-जाना रहा है। उनका कहना है कि घर में किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवे...