मकान में लगी आग से गृहस्थी जलकर राख
फतेहपुर, जून 9 -- विजयीपुर, संवाददाता। किशनपुर थाना क्षेत्र के भ्योखर मजरे मड़ौली गांव में मंगलवार शाम एक मकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपए की गृहस्थी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।गांव निवासी जगजीत निषाद खेतों के पास बने मकान में परिवार सहित रहते हैं। घटना के समय मकान में ताला बंद था। पीड़ित ने बताया कि पड़ोस में खेत की खरपतवार जलाई जा रही थी। तेज हवा के कारण आग की चिंगारी उड़कर मकान तक पहुंच गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक मकान के अंदर रखी लकड़ी, राशन, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो चुका था। यह भी पढ़ें- आधी रात झोपड़ी में लगी आग, एक लाख की गृहस्थी जलकर राख पीड़ित ने बताया कि आग से काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। वह भट्ठे पर मजदूरी कर पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.