कन्नौज, मार्च 16 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के हसनपुर गांव में अचानक एक मकान में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों और फायरबिग्रेड की तीन गाडिय़ों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। आग बुझाने का प्रयास में जहां एक वृद्ध महिला झुलस गया। वहीं गृहस्थी का सभी सामान जलकर राख हो गया। ग्राम हसनपुर गांव निवासी श्रीकृष्ण कठेरिया अपनी पत्नी शिवरानी के साथ रहते हैं। जबकि उनके तीन पुत्र रामलक्ष्मण, रामखिलावन और रामतीर्थ अलग दूसरे मकान में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। सोमवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में श्रीकृष्ण के मकान में अचानक आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मकान से आग की लपटें और धुएं के गुबार उठने लगे। यह नजारा देख पूरे गांव में ह...