मिर्जापुर, अप्रैल 7 -- मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारु का पुरा मोहल्ले में बीती रात मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। घर में मौजूद लोगों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। कतवारु का पुरा मोहल्ले में पप्पू यादव का मकान है। रात लगभग नौ बजे मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। घर में मौजूद लोगों ने बाहर भागकर जान बचाई। मौके पर आस-पास के लोग जुट गई। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक आग से घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित के अनुसार हजारों रुपये की क्षति हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...