मकान में बंध रहे पांच पशुओं की मौत, हडकंप
हाथरस, मई 6 -- सिकंदराराऊ, संवाददाता। नगर के मोहल्ला शहाबुद्दीन गंज में सोमवार की रात्रि मकान में बंध रहे पांच पशु सुबह मरे हुए मिले हैं। जिनके शरीर पर गहरे चोट के निशान है। आशंका जताई जा रही है कि किसी खतरनाक जानवर के हमले से इन पांचो की मौत हुई है। हादसे को लेकर मौके पर लोगों की भीड एकत्रित हो गई। तथा सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष मुशीर कुरैशी ने मौके पर पहुंचकर पशुओं की मौत पर दुख जताया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला शहाबुद्दीन गंज निवासी सत्तार के मकान में रात्रि तीन बकरा तथा दो बकरी बंधी हुई थी। मंगलवार की सुबह जब पशुओं को देखा तो पांचो मकान के अंदर मरे हुए पड़े थे जिनके शरीर पर गहरे चोट के निशान है। यह भी पढ़ें- आपदा में जनहानि आशंका जताई जा रही है कि किसी जानवर द्वारा इन पर हमला करके घायल करने के बाद इनको मारा गया है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.