बरेली, जून 19 -- चोरों ने गोरा लोकनाथपुर में एक मकान में नकब लगाकर नकदी, जेवर और सामान पार कर दिया। घर के लोगों को सुबह चोरी होने की जानकारी मिली। क्षेत्र के गांव गोरा लोकनाथपुर निवासी अबरार और उनके भाई इसरार दिल्ली में काम करते हैं। गांव में उनके परिजन बच्चों के साथ रहते हैं। बुधवार की रात में गांव में घुसे चोरों ने अबरार के मकान को निशाना बनाया। चोर मकान की पीछे की दीवार में नकब लगाकर घर में घुस गए। घर में अबरार की पत्नी अकेली सो रही थीं। चोरों 2.25 लाख नकद, सोने, चांदी के जेवर और सामान पार कर दिया। यह भी पढ़ें- मकान में नकब लगाकर नकदी और जेवर चोरी गुरुवार की सुबह अबरार की पत्नी जब झाड़ू लगाने कमरे में घुसी तो सामान बिखरा पड़ा था। दीवार में नकब देखकर उन्होंने सास ससुर को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटना की जा...