फिरोजाबाद, फरवरी 27 -- थाना लाइन पार क्षेत्र में एक मकान में अनैतिक देह व्यापार पकड़ा गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं और दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना लाइन पार पुलिस को सूचना मिली कि आजाद नगर में देह व्यापार हो रहा है। पुलिस ने एक मकान से रामश्री देवी, रेशमा, दिनेश कुमार शर्मा और राम जी को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाओं द्वारा देह व्यापार किया जाता था। वहीं दोनों युवक ग्राहक के रूप में पकड़े गए हैं। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार लंबे समय से देह व्यापार चल रहा था। 300 रुपए में ग्राहकों को तैयार किया जाता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...