गंगापार, जून 24 -- सिकंदरा, हिन्दुस्तान संवाद। बहरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत फाजिलाबाद उर्फ कालूपुर के कुछ लोगों द्वारा जबरन मकान का ताला तोड़कर उसमें रखा गृहस्थी का समान उठा ले जाने के मामले में छह लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया।जानकारी के अनुसार लालचंद आंबेडकर निवासी ग्राम पंचायत नदियानी थाना थरवई ने बहरिया थानें में यह लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था की 28 मार्च को फाजिलाबाद उर्फ कालूपुर चौराहा थाना बहरिया निवासी विजय कुमार, संदीप कुमार, केसरवानी पुत्रगण अरविंद कुमार केशरवानी, अनिल कुमार मनोज कुमार केसरवानी मनीष कुमार केसरवानी पुत्रगण लालू केसरवानी अंशु पुत्र मनोज कुमार केशरवानी आदि लोग के साथ करीब 15 अन्य लोग आए और लाठी डंडा फावड़ा व गलेंडर मशीन से प्रार्थी के मकान के ताले को तोड़कर घर ...