गाज़ियाबाद, जून 29 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मसूरी पुलिस ने निर्माणाधीन मकान में चोरी के दौरान लोगों को डराने के लिए हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा भी बढ़ा दी गई है। यह भी पढ़ें- मकान में चोरी के दौरान फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तारघटना का विवरण पुलिस के अनुसार, थानाक्षेत्र के नाहल गांव में तमकीन भवन का निर्माण करा रहे हैं। 26 जून की देर रात वारिस, सलमान और बिलाल चोरी करने के लिए मकान में घुसे थे। मकान मालिक और आसपास के लोगों के जाग जाने पर सलमान ने लोगों को डराने के उद्देश्य से तमंचे से हवाई फायरिंग कर दी और साथियों के साथ फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत के आध...