मुजफ्फर नगर, मार्च 18 -- मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मकान में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार चोर की निशानदेही पर 12 लाख की कीमत के सोने व चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। गिरफ्तार मकान मालिक को अच्छे से जानता था और उसे उसके मकान के बारे में सारी जानकारी थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया है। पुलिस लाइन में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि पूजा पत्नी प्रदीप निवासी गांव बडसू थाना रतनपुरी हाल पता शांतिनगर थाना नई मंडी ने तहरीर देते हुए बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व 50 हजार की नगदी चोरी कर ली। पुलिस ने चोरों की तलाश के लिए टीम का गठन किया था। थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा ने टीम के साथ पचेंडा बाइपास के प...