मकान में चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार
प्रयागराज, मई 16 -- प्रयागराज, संवाददाता। करेली थाना पुलिस और एसओजी नगर की संयुक्त टीम ने बंद मकान में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पीली धातु की बट्टी, नब्बे हजार रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त दो बाइक बरामद की है।जीटीबी नगर निवासी अरुण कुमार मेहरोत्रा के बंद मकान में अप्रैल माह में चोरों ने चोरी कर ली थी। वह अपने बेटे के पास दिल्ली गए हुए थे। पुलिस के मुताबिक सर्विलांस सेल की मदद से शुक्रवार को रेलवे डाट पुल के पास से हसन निवासी शम्स नगर करेली और कामरान अहमद निवासी खेड़वा असरावल एयरपोर्ट को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपितों पर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। हसन पर लूट और चोरी के मामले जबकि कामरान पर जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.