मिर्जापुर, मई 4 -- मिर्जापुर, संवाददाता। जिगना थाना क्षेत्र के गौरा गाँव में बंद पड़े मकान में बीती रात बेखौफ चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। पुलिस छानबीन में जुट गई है।

घटना का विवरण गाँव निवासी सूर्यमणि सिंह बीते दो मई की सुबह अपनी पत्नी शोभा देवी का इलाज कराने प्रयागराज गए थे। निजी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद वहीं रुक गए। तीन मई को रात नौ बजे जब वह वापस लौटे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। मेन गेट का ताला बंद था, लेकिन अंदर तीन कमरों का ताला टूटा था‌। चोर दीवार फांदकर मकान में घुसे थे।

चोरी का सामान मकान मालिक ने बताया कि आलमारी का लाकर काटकर सात लाख के जेवरात, कीमती सामान तथा एक लाख नग़दी चोर उठा ले गए। बताया कि प्रयागराज शहर के करैली मोहल्ले में भी उनका मकान है। छोटा बेटा अंकुर व बहू के साथ वह गाँव में रहते हैं। जबकि प...