मिर्जापुर, जून 3 -- जिगना। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोनौरा गाँव के गोसीपुर मजरा में बीती रात बंद पड़े मकान से चोरों ने एक लाख का माल पार कर दिया। पीड़ित की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। गाँव निवासी कमला शंकर बिंद पुत्र हीरामणि बिंद ने बताया कि सोमवार की रात नौ बजे मकान में ताला बंद कर पत्नी सहित दो सौ मीटर दूर डेरे पर सोने चला गया। जबकि सुबह वहीं से एक रिश्तेदार के यहाँ जरूरी काम से चला गया था। यह भी पढ़ें- बंद घर में लाखों की चोरी, 12 लाख की संपत्ति पर हाथ साफघटना का विवरण मंगलवार की शाम छह बजे जब वह मकान पर पहुंचे तो मेन गेट का ताला टूटा था। अंदर एक कमरे में संदूक में रखे चांदी के जेवरात व पीतल के बर्तन गायब थे। शाम को थाने में मकान मालिक ने घटना की तहरीर दी। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर मिलने के बाद घटन...