बाराबंकी, फरवरी 3 -- सतरिख। थाना क्षेत्र के जैनाबाद गांव में सोमवार रात चोरों ने गांव से बाहर खेत में बने मकान को निशाना बनाते हुए 25 हजार रुपये नकदी और चांदी के जेवरात समेत करीब एक लाख का सामान पार कर दिया । घटना से क्षेत्र में दहशत और सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है। सतरिख थाने के जैनाबाद गांव निवासी हंसराज शर्मा का मकान गांव से कुछ दूरी पर खेत में बना है। सोमवार को उनकी पत्नी मायके सैदनपुर कोठी गई थीं। हंसराज अपने दो छोटे बच्चों के साथ एक कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने मुख्य दरवाजे से अंदर प्रवेश किया और कमरे में रखें बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान कीमती सामान पार कर दिया। पीड़ित के अनुसार चोर करीब 25 हजार रुपये नकदी, चांदी के हाथफूल, दो जोड़ी पायल, पीतल के बर्तन समेत अन्य कीमती सामान उठा ले गए। मंगलवार की सुबह जब ...