औरैया, फरवरी 10 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया में सोमवार रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह उस समय हुई जब परिवार के लोग कमरे में पहुंचे और अलमारी खुली देख उनके होश उड़ गए। पीड़ित राघव शाक्य पुत्र देवेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अज्ञात चोर मकान के पीछे बने जीने के रास्ते अंदर घुस आए। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर सोने के कान के झाले, कंधनी, एक सोने की अंगूठी तथा करीब पांच हजार रुपये नकद पार कर दिए। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...