गोंडा, मई 14 -- मेहनौन, संवाददाता। कोतवाली इटियाथोक क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते तीन दिनों के भीतर चोरी की दूसरी बड़ी घटना सामने आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। साथ ही पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। मामला फरेंदा कानूनगो गांव का है, जहां बुधवार देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। गृहस्वामी आलोक कुमार बुधवार रात अपने परिवार के साथ घर की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर चोर मकान के पीछे के रास्ते से घर के अंदर दाखिल हो गए। यह भी पढ़ें- बेखौफ चोरों का तांडव, बंद घर खंगाल ले गए 10 लाख के जेवर, नगदी भी साफ चोरों ने बड़ी सफाई से कमरे में रखी अलमारी और बक्से को खंगाल डाला। बताया जा रहा है कि चोर अलमारी को घर के बाहर तक उठा ले ...