सहारनपुर, फरवरी 28 -- सुल्तानपुर के मोहल्ला कोठीवाला में एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे परिवार में अफरा-तफरी मच गई। आग में तीन बाइकों सहित लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने पानी डालकर बमुश्किल आग पर काबू पाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाना चिलकाना क्षेत्र के सुल्तानपुर के मोहल्ला कोठीवाला निवासी आमिर पुत्र अख्तर ने बताया कि घर के सभी लोग सहरी खा कर नमाज पढ़कर सो गए थे। तभी करीब साढ़े छह बजे घर से धुआं उठने से उनकी आंख खुली तो देखा की घर में आग की लपटे उठ रही थी। उन्होंने पड़ोसियों की मदद बाल्टी से पानी डालकर आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझती तब आग तीन बाइक, एक स्कूटी, एक वाशिंग मशीन सहित लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो चुका था। सूचना पर थाना चिलका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.