बुलंदशहर, जून 12 -- मोहल्ला तालमनगर में बृहस्पतिवार की रात शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लगने से पचास हजार की नगदी समेत दो लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। मोहल्ला तालमनगर निवासी बॉबी जाटव के मकान में बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।मकान के ऊपर से धुआं उठता देख पड़ोसी पीड़ित के घर पर पहुंचे ओर घटना की जानकारी दी।मोहल्लेवासियों ने समर्सिबल से पानी डालकर आग पर काबू पाया।लेकिन तक तक बैग में रखी पचास हजार की नगदी,एलईडी,फ्रिज,सोफसेट,समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया।पीड़ित ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।सूचना यह भी पढ़ें- मकान में आग लगने से दो लाख का जला सामान पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्त...