फतेहपुर, अप्रैल 15 -- विजयीपुर। खखरेरु थाना के कठरिया गांव निवासी शिव सिंह ने बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर मकान मालिक और उसके साथियों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। शिव सिंह ने बताया कि उसने किशनपुर कस्बा निवासी एक युवक से उसके भवन को 25 वर्ष के एग्रीमेंट पर लेकर छोटे बच्चों के लिए विद्यालय संचालित करने की योजना बनाई थी। विद्यालय शुरु होते ही आसपास के अन्य स्कूलों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद पंचायत में दबाव बनाकर एग्रीमेंट निरस्त करा दिया गया। इसके स्थान पर छह वर्ष के लिए 11-11 माह के अनुबंध का समझौता कराया गया। अभी चार वर्ष भी पूरे नहीं हुए हैं, लेकिन मकान मालिक का पुत्र और उसका साथी लगातार उसे परेशान कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- दबंगों ने बेटी को पीटा, न्याय के लिए भटक रही मां कभी पानी की आपूर्ति बंद कर दी जाती है, तो ...