आगरा, फरवरी 23 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में एक पांच साल की बालिका से मकान मालिक युवक द्वारा दुष्कर्म की घटना करने का आरोप किरायेदार परिवार ने लगाया है। सूचना के बाद पुलिस आरोपी युवक को पूछताछ के लिए कोतवाली लेकर आ गई। किराये पर रह रहे परिजनों ने सोमवार की शाम को पुलिस को सूचना दी कि उसकी पुत्री घर पर खेल रही थी, तभी मकान मालिक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना की। यह सूचना पाकर पुलिस तत्काल बताए गए मोहल्ले में घर पर पहुंच गई। पुलिस तहीरर में आरोपी बनाए युवक को लेकर कोतवाली पहुंच गई। युवक से घटना के संबंध में पूछताछ की गई। समाचार जे जाने तक युवक से कोतवाली पुलिस पूछताछ करने में लगी थी। पुलिस का कहना है कि, जांच कर आगे की कार्यवाही तय की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...