मुरादाबाद, अप्रैल 25 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव मकान मालिक के लड़के और भतीजे ने ग्रामीण को पीटकर घायल कर दिया। तहरीर के बाद दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। बिलारी के मोहल्ला रहमतनगर के रहने वाले सुरेंद्र कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है कि 24 अप्रैल को रात 2 बजे उसके कमरे में आकर मकान मालिक के लड़के मनोज व उसके भतीजे चंद्रप्रकाश ने लात घूसों से और लाठी डंडों से बुरी तरह से पीटा। जिससे उसके शरीर पर काफी चोटें आई। किसी तरह से उसने अपनी जान बचाई। अब आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। तहरीर के बाद पुलिस में आरोपी नगलिया जट निवासी मनोज व चंद्रप्रकाश पर मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- हापुड़ : गाय पालन को लेकर युवक पर किया जानलेवा हमला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...