शामली, जनवरी 6 -- थाना क्षेत्र के गांव से मकान मालिक का बेटा महिला को नींद की गोली देकर बेहोश होने की दशा में उसकी नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना के संबंध में पीड़िता नाबालिक किशोरी की मां ने आरोपी युवक के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर मामला पंजीकृत कर दिया है क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण का आरोप लगाया है। पीड़िता महिला के अनुसार 1 जनवरी को रात करीब 11 बजे मकान मालिक शमीम के बेटे मुस्तकीम ने उनकी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। महिला का आरोप है कि परिवार को नींद की गोली देकर बेहोश किया गया था, जिससे उन्हें कुछ पता नहीं चला। पीड़िता इमराना ने थाना अध्यक्ष से तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू...