प्रयागराज, मई 20 -- किराये के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा ने मकान मालिक के बेटे पर छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उसने बगल के कमरे में रह रही दो सगी बहनों के साथ भी मारपीट की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें एक युवक, लड़कियों से मारपीट और पटका-पटकी करते दिख रहा है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। अमेठी निवासी एक छात्रा ने शिवकुटी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शंकरघाट तेलियरगंज में सुधीर द्विवेदी के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। आरोप है कि मकान मालिक का बेटा शुभम द्विवेदी कई दिनों से उसे फोन और मैसेज से परेशान कर रहा था तथा कमरे में आने का प्रयास करता था। 18 मई की रात वह नशे में फोन और म...