मुरादाबाद, मार्च 11 -- थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसवां हरचंद निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही दो लोगों पर मकान बेचने से मना करने पर मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। ग्राम सिरसवां हरचंद निवासी उदित नारायण के अनुसार गांव के ही अक्षय यादव व आकाश यादव उसके मकान को खरीदना चाहते थे। आरोप है कि जब उसने मकान बेचने से इंकार कर दिया तो इसी बात को लेकर 8 मार्च को आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि 10 मार्च को दोपहर करीब दो बजे दोनों आरोपी उसके घर में घुस आए और उसके परिजनों के साथ मारपीट व गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...