गाज़ियाबाद, मार्च 3 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कविनगर थानाक्षेत्र में मकान का सौदा कर दो करोड़ 59 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने रजिस्ट्री नहीं की और रकम वापस मांगने पर हत्या की धमकी दी। पुलिस ने चार नामजद और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संजयनगर सेक्टर-23 निवासी राधेश्याम नारंग का कहना है कि राजनगर सेक्टर-13 में उनका प्रॉपर्टी डीलिंग का दफ्तर है। कविनगर ए-ब्लॉक में एक मकान खरीदने के संबंध में उनका हेमंत राघव, विशाल उर्फ विमल राघव, निहित अग्रवाल और दीपक बंसल समेत अन्य व्यक्तियों से सौदा तय हुआ। आरोपियों ने स्वयं को मकान मालिक से अधिकृत बताते हुए विश्वास में लिया और रजिस्ट्री कराने का आश्वासन दिया। पीड़ित के मुताबिक सौदे के तहत उन्होंने अलग-अलग किस्त में कुल 2.59 करोड़ रुपये हेमंत...