लखनऊ, मई 15 -- लखनऊ,संवाददाता। नादान महल रोड स्थित मकान बेचने का झांसा देकर जालसाज ने व्यवसायी से 31.25 लाख रुपये ऐंठ लिए।राजाजीपुरम स्थित मोहन भोग चौराहा निवासी मोहम्मद तैय्यब खान ने बताया कि बाजारखाला के नादान महल रोड स्थित सुनहरी मस्जिद निवासी मोहम्मद अनवर ने अपना 500 वर्गफुट स्थित मकान बेचने के लिए बात की थी। बातचीत तय होने के बाद अक्टूबर 2024 में रजिस्ट्री कर दी गई थी। विक्रय के समय पीड़ित ने उन्हें ढाई लाख रुपये टोकन मनी दी थी। इसके बाद पीड़ित ने 8 लाख रुपये दिए थे। पीड़ित प्रॉपर्टी के मूल दस्तावेज लेने अनवर के घर पहुंचा। वहां मोहल्लेवालों से पता चला कि उक्त भवन जून 2021 में मोहम्मद हमजा खान को बिल्डर एग्रीमेंट के रूप में पंजीकृत किया जा चुका है। पीड़ित ने अनवर से पूछा तो वह गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान आरोपी ने पीड़ित को विश्वास द...