प्रयागराज, फरवरी 26 -- मेंहदौरी निवासी जीशान अहमद ने कर्नलगंज थाने में मकान बेचने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि राशिद नामक व्यक्ति के माध्यम से 21 अप्रैल 2025 को जुबैर, शेर मोहम्मद, मो. आसिफ, मो. आलिम, मो. कालिम समेत अन्य लोगों के साथ मुलाकात हुई थी। आरोप है कि कटरा में एक मकान का 25 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। लेकिन, महीनों बीतने के बाद न तो रजिस्ट्री की गई और ही रुपये वापस किए गए। आरोप है कि 13 जनवरी को राशिद ने रुपये वापस मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...