रामपुर, फरवरी 27 -- टांडा। निजी प्लाट का नगर पालिका से नक्शा पास कराने के बाद वैध तरीके से मकान निर्माण कराये में बाधा उतपन्न कर गाली गलौज कर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नगर के मोहल्ला हाजीपुरा निवासी मोहम्मद इस्लाम अपने निजी प्लाट पर नगर पालिका से नक्शा पास कराने के बाद वैध तरीके से निर्माण कार्य करा रहा था। मकान का निर्माण कराये जाने में मोहल्ला हाजीपुरा निवासी कारी रियासत, इंतजाम अली, अशफाक, फिरासत, फ़ुजैल, सुहैल, शुएव, असजद, नसीम सहित सभी नो लोग बाधा उतपन्न कर रहें थे। बाइस फरवरी को भी इन सभी लोगों द्वारा मकान के गेट लगाए जाने को लेकर गाली गलौज कर मारपीट की थी। चौबीस फरवरी को निर्माण कार्य कराए जाने के दौरान इंतजाम अली व अशफाक, फिरासत, सहित सभी नो लोगों द्वारा निर्माण कार्य में बाधा उतपन्न क...