पलामू, अगस्त 11 -- हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पथरा गांव में मकान के बंटवार को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक अधेड़ अशोक पासवान की मौत मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी पथरा गांव के ही रहने वाले हैं। 9 अगस्त 2026 को जमीन को लेकर चल रहे पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान अशोक पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हुसैनाबाद के थाना प्रभारी चंदन कुमार के अनुसार प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा ...