बस्ती, जून 29 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के परसरामपुर थानाक्षेत्र के जटौलिया गांव में सोमवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से हुए हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सोमवार की सुबह तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से कच्चे मकान की दीवार ढह गई, जिसके मलबे में दबकर महिला की जान चली गई। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।बताया जा रहा है कि इसी थानाक्षेत्र के जटौलिया गांव निवासी गिरजा देवी (61) पत्नी स्व. सुखराम, सोमवार सुबह करीब सात बजे अपने घर के पास थीं। उसी समय तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरी और कच्चे मकान की मिट्टी की दीवार अचानक गिर गई। दीवार का मलबा गिरजा देवी के ऊपर आ गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ...