भदोही, अप्रैल 26 -- भदोही, संवाददाता। शहर के रजपुरा मोहल्ले में मकान पर कब्जे को लेकर दो पड़ोसियों में मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। उक्त मोहल्ला निवासी साहलाल मौर्या ने तहरीर देकर कहा कि आपसी सहमति पर परिवार के लोगों के साथ मकान का बंटवारा किया गया था। इस बीच, 25 अप्रैल को जबरदस्ती कमरे में आरोपित सामान रखने लगे। मना करने पर बेटे जीतलाल मौर्या को गालियां देने के साथ ही पीट दिया। जिससे उनके हाथ में चोट आई। पुलिस ने भाईलाल मौर्या एवं गीता देवी मौर्या के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 115 (2), 352, 351 (3) के तहत मामला दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...