बिजनौर, फरवरी 27 -- राजा का ताजपुर। पैतृक मकान गिराकर लाखों रुपये का सामान लूटने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर थाना पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपार्ट दर्ज कराई है। देहरादून निवासी महिला की शिकायत पर दर्ज हुए इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ताजपुर राजघराने से सम्बद्ध व वर्तमान में देहरादून निवासी बबिता देवी पत्नी कुंवर विकासपति रिख की ओर न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेड चांदपुर को दिए प्रार्थना पत्र के अनुसार बुधवार को लिखाई रिपोर्ट में स्‍थानीय निवासी साजिद, जाहिद हुसैन, आसिफ अली और फहीम अहमद पुत्रगण इरशाद हुसैन ने 30 अगस्त 2025 को उसके पैतृक मकान को गिरा दिया तथा चौखट, सरिया, बड़ा दरवाजा समेत करीब 50 लाख रुपये मूल्य का सामान लूटकर लेगये। दस सितंबर 2025 को ताजपुर पहुंचने पर पीड़िता को घटना की जानकारी हुई। पीड़िता ने पह...