रुद्रपुर, मई 3 -- रुद्रपुर। दरिया नगर रुद्रपुपर निवासी इमरान अंसारी रविवार को कोतवाल मनोज रतूड़ी से मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि ईश्वर कॉलोनी में अपने प्लॉट पर मकान निर्माण शुरू करने पर कुछ लोगों ने उनका विरोध किया। बताया कि उन्होंने सात साल पहले कॉलोनी में प्लॉट खरीदा था। रविवार सुबह जब वह अपने प्लॉट पर पहुंचे तो स्थानीय पार्षद पति समेत कुछ लोग वहां पहुंच गए और निर्माण कार्य का विरोध करने लगे। आरोप लगाया कि उन्हें यह कहकर रोका गया कि वह समुदाय विशेष से हैं और कॉलोनी में उनका मकान नहीं बनने दिया जाएगा। जबकि उनके पास सभी जरूरी दस्तावेज हैं। यह भी पढ़ें- न्यायालय के आदेश के उल्लंघन का आरोप उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...